यात्रियों का पाद प्रक्षालन किया
यात्रियों का पाद प्रक्षालन किया
राणापुर | नव्वानु(99) यात्रा के आगमन पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद की स्थानीय शाखा के सदस्यों ने यात्रियों का पाद प्रक्षालन किया। यात्रा सुविधिनाथ जिनालय से महाविदेह मधुकर धाम की है। साध्वी श्री भक्तिरसा श्रीजी आदि ठाणा तीन की प्रेरणा से आयोजित इस यात्रा में 26 लोग भाग ले रहे हैं। प्रत्येक यात्री को 99 बार यात्रा करना है। रोजाना हर यात्री 5-6 यात्रा कर रहे हैं। मंगलवार को महाविदेह मधुकर धाम पर नवयुवक परिषद अध्यक्ष मुकेश नागोरी के नेतृत्व में प्रकाश सालेचा, विनय जैन, अमित कटारिया, निरंजन जैन, ललित जैन, नारायण विनायक्या आदि ने यात्रियों के चरण पखारे एवं प्रभावना भेंट की।
आवारामवेशियों की धरपकड़ के लिए मुहिम शुरू
झाबुआ | शहरमें घूमते आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए नगरपालिका ने आखिरकार मंगलवार से मुहिम छेड़ दी। पहले दिन आठ पशुओं को पकडक़र भूरा डाबरा गोशाला में छोड़ा गया।
युवादीपक आंजना की इंदौर में इलाज के दौरान मौत
करड़ावद | युवकदीपक आंजना (22) की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। तेज बुखार आने के बाद उसे गंभीर हालत में इंदौर में भर्ती कराया था। जैसे ही दीपक के निधन की खबर आई, पूरे गांव में शोक छा गया। उसने वर्ष 2008 से 2010 तक सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य पद पर सेवाएं भी दी। मंगलवार सुबह लाड़की नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
10वर्षीय बालक लापता अपहरण का मामला दर्ज
झाबुआ | ग्रामआमली फलिया निवासी 10 वर्षीय बालक संदेश पिता गोपाल परमार घर से बिना बताए चला गया। जब काफी देर तक नहीं आया तो घरवाले उसे ढूंढने निकले। इसके बावजूद कुछ पता नहीं चला। मामले में झाबुआ कोतवाली में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया। संदेश के पिता गोपाल ने आशंका जताई है कि उसके बेटे को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पहलेअगवा कर ले गए, फिर छोड़ा
झाबुआ | ग्रामदुलाखेड़ी निवासी देवा पिता नारायण मचार को आरोपी काना पिता अंबाराम गामड़ निवासी ग्राम हमीरगढ़ और अन्य तीन लोग अगवा कर ले गए। उनका आरोपी था कि देवा लड़की को भगाकर ले गया है। हालांकि बाद में आरोपी उसे वापस भी छोड़ गए। इसके बाद उसने पेटलावद थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।
पुलिस ने टेम्पो पकड़कर गायों को छुड़ाया।