पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए नहीं दिए तो सरपंच पति ने पटवारी को घर में घुसकर पीटा

रुपए नहीं दिए तो सरपंच पति ने पटवारी को घर में घुसकर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिथनपुरग्राम पंचायत सरपंच के पति खीमा पिता सकरिया ने रुपए देने से मना करने पर झाबुआ तहसील के पटवारी हल्का नंबर 20 में पदस्थ पटवारी नब्बूसिंह पिता धन्ना डामोर के साथ घर में घुसकर मारपीट की। मामले में मप्र पटवारी संघ ने कड़ा आक्रोश जताते हुए एसडीएम अंबाराम पाटीदार को अवगत कराया। इसके बाद सरपंच पति के खिलाफ झाबुआ कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। पटवारी नब्बूसिंह दिलीप गेट क्षेत्र में रहता है। वह घर में बैठकर नक्शे तैयार कर रहा था, इसी दौरान आरोपी खीमा अचानक घर में घुस आया और 2 हजार रुपए मांगने लगा। जब देने से इनकार किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अपनी मोटर साइकिल लेकर भाग गया। पटवारी की शिकायत पर झाबुआ कोतवाली में आरोपी सरपंच पति के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया।

पटवारी नब्बूसिंह