पाटीदार समाज की जनगणना पर चर्चा
पाटीदार समाज की जनगणना पर चर्चा
बदनावर| मप्रपाटीदार समाज संगठन समिति की प्रांतीय बैठक रविवार को अंबिका धाम में हुई। प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार एवं पूर्व अध्यक्ष भगवानभाई पाटीदार, अनिल आर्य, दीनदयाल पाटीदार ने समाज की जनगणना कार्य की समीक्षा की। बन रहे संविधान की जानकारी दी।
अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार ने बताया देवास, बड़वानी, खंडवा, भोपाल इन चार जिलों की जनगणना पूर्ण हो चुकी है। पांच जिलों की जानकारी पत्रक प्राप्त हुई है। शेष 10 जिलों की जनगणना की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। समयावधि में कार्य पूर्ण किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविंद राय पाटीदार, सुमन बहन, प्रांतीय सचिव पुष्पा पाटीदार, प्रांत के निर्वाचन अधिकारी बीएल पाटील, विदिशा, सिहोर, रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, नीमच, इंदौर, खरगोन, झाबुआ जिले धामनोद अध्यक्ष सचिव एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। अतिथि स्वागत धार जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मुकाती, कृष्णकांत पटेल तिरला, रामेश्वर मुकामी खिलेड़ी, ठाकुरलाल पटेल अहमद, महेेश पाटीदार बदनावर, रमेश पटेल शेरगढ़, एमएल पाटीदार पिपल्दा, राधेश्याम पाटीदार धार, बीआर चौहान, सोहनलाल पटेल आहू, कृष्णकांत पाटीदार बदनावर, चंपालाल पटेल, उदयराम पाटीदार सहित सरदार पटेल युवा संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने किया। संचालन प्रांतीय सह सचिव हरिराम पाटीदार एवं प्रोफेसर मोहनलाल पाटीदार ने किया।