पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रॉफी के साथ परिषद के सदस्य।

ट्रॉफी के साथ परिषद के सदस्य।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

ट्रॉफी के साथ परिषद के सदस्य।

ज्ञानपीठ परीक्षा के उत्कृष्ट संचालन के लिए मिला पुरस्कार

राणापुर | अखिलभारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद की स्थानीय शाखा को यतिंद्र जयंत ज्ञानपीठ की परीक्षा के उत्कृष्ट संचालन के लिए पुरस्कार दिया गया। पिछले दिनों राष्ट्रसंत आचार्य श्री जयंतसेन सूरीजी की निश्रा में हुए परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया गया। शाखा परिषद की ओर से महिला परिषद की प्रदेश अध्यक्ष पद्मा सेठ ने ट्रॉफी ग्रहण की। सम्मेलन में स्थानीय शाखा के मुकेश नागोरी, जयेश कटारिया, प्रकाश सालेचा, कमलेश कटारिया, जितेंद्र सालेचा, कल्पेश जैन एवं ललित सालेचा, हेमेंद्र सेठ एवं कमल बांठिया ने सहभागिता की।

सीएमओप्रियंक पंड्या ने ग्रहण किया पदभार

पेटलावद | नगरपंचायत परिषद के नए सीएमओ के रूप में मंगलवार को प्रियंक पंड्या ने कुर्सी संभाल ली। वे सोनकच्छ से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। वर्तमान सीएमओ गंगासिंह यादव का यहां से तबादला हो गया है।

अवैधशराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ | पुलिसने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 630 रुपए की शराब जब्त की गई। राणापुर थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

फालियालेकर घूमते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ | पुलिसने फालिया लेकर घूमते आरोपी कमलेश पिता प्रेमसिंह सिंगाडिय़ा निवासी देवका को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ काकनवानी थाने में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

भूरियाजैन रोटरी क्लब की टीम में शामिल

झाबुआ | रोटरीक्लब आजाद की टीम में अब डॉ. विक्रांत भूरिया डॉ. अमित जैन भी जुड़ गए हैं। क्लब के सचिव अक्षय कटारिया ने बताया दोनों सदस्यों को वर्ष 2016-17 के लिए मंडलाध्यक्ष दर्शनसिंह गांधी पिन लगाकर सदस्यता ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम रोटरी क्लब आजाद के कार्यालय अमेरिकन गेस्ट हाउस पर होगा।

बंदमिले आंगनवाड़ी केंद्र, कार्यकर्ता सहायिका को नोटिस

झाबुआ | परियोजनाअधिकारी एनएस पटेल ने मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम भूरीमाटी भूतखेड़ी में आंगनवाड़ी बंद मिली। दोनों केंद्रों की कार्यकर्ता सहायिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उनका वेतन काटे जाने की भी कार्रवाई की जाएगी।

बकरीचोर सक्रिय

झाबुआ | क्षेत्रमें इन दिनों बकरी