पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीबी ने 5 करोड़ 68 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया

सीसीबी ने 5 करोड़ 68 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की साधारण सभा संपन्न

भास्करसंवाददाता| झाबुआ

जिलासहकारी केंद्रीय बैंक की 94वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सोमवार को बैंक के प्रधान कार्यालय पीली कोठी में हुआ। इसकी अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया ने की। उन्होंने बताया बैंक ने वर्ष 2013-14 में 5 करोड़ 68 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। सभी के प्रयासों से बैंक के लाभ अमानत में लगातार वृद्धि हो रही है। वरिष्ठ महाप्रबंधक विजयसिंह कुर्मी ने बैंक की वर्ष 2013-14 की वित्तीय स्थिति उपलब्धियों से सभी सदस्यों को अवगत कराया। संचालक मनोहर सेठिया ने कहा सदस्यों की बैंक के कार्य के प्रति संतुष्टि ही हमारा ध्येय है। सभा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दौलत भावसार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संचालन मानसिंह मेड़ा, संजय श्रीवास, शांतिलाल बाबेल, धापू वसुनिया, वीरसिंह वसुनिया, नवीनचंद्र बोड़ायता, कालुसिंह नलवाया आदि उपस्थित थे। संचालन सुशीला डामोर ने किया। आभार बैंक अध्यक्ष वसुनिया ने माना।

कार्यक्रम को संबोधित करते गौरसिंह वसुनिया।