आलीराजपुर जिले की चिट्ठी का प्रसारण आज
आलीराजपुर जिले की चिट्ठी का प्रसारण आज
आलीराजपुर| आकाशवाणीकेंद्र इंदौर से मंगलवार सुबह 9.05 बजे आलीराजपुर जिले की चिट्ठी का प्रसारण किया जाएगा। जिसमें विगत माह की प्रशासनिक एवं सामाजिक गतिविधियों का लेखाजोखा रहेगा। आलेख चंद्रभानसिंह भदौरिया का होगा।
अवैधशराब और हथियार के साथ गिरफ्तार
झाबुआ| पुलिसने 800 रुपए की अवैध शराब के साथ आरोपी फ्रांसिस पिता जोसफ डिसूजा निवासी रायपुरिया को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध रायपुरिया थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं पेटलावद पुलिस ने अवैध रूप से तलवार लेकर घूमते आरोपी हीरा पिता देवा निवासी लालपुरा को गिरफ्तार किया।
शराबपीने से रोका तो पीटा
झाबुआ| शराबपीने से रोकने पर ग्राम गडवाड़ा निवासी भंवरलाल पिता रणछोड़ भाबर ने गांव के सोहन पिता धुलिया बामनिया के साथ मारपीट की। मेघनगर थाने में मामला पंजीबद्ध किया गया।