नाबालिग से छेड़छाड़, पिता को पत्थर मारे
नाबालिग से छेड़छाड़, पिता को पत्थर मारे
झाबुआ | काकनवानीथानाक्षेत्र के ग्राम भीमपुरी में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार वह अपने पिता को बुलाने जा रही थी। इस दौरान आरोपी वाहड़िया पिता वीरा डामोर ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा। वह उसे जबर्दस्ती महुए के पेड़ की आड़ में ले जा रहा था। बालिका ने शोर मचाया तो उसके पिता गए। ऐसे में आरोपी वाहड़िया ने गोफन से उन पर पत्थर चलाए। जिससे उन्हें चोट आई। पीड़िता उसके पिता की शिकायत पर काकनवानी थाने में आरोपी के विरुद्ध धारा 354(क) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।