- Hindi News
- जिलेभर से 25 हजार धर्मरक्षक पहुंचेंगे महेश्वर हिंदू संगम में
जिलेभर से 25 हजार धर्मरक्षक पहुंचेंगे महेश्वर हिंदू संगम में
महेश्वरमें मंगलवार को आयोजित होने वाले मां नर्मदा हिंदू संगम में झाबुआ जिले से करीब 25 हजार धर्मरक्षक शामिल होंगे। इससे एक दिन पूर्व सोमवार को तहसील मुख्यालय पर अलग-अलग खंडों से आए करीब 4 हजार कार्यकर्ता शासकीय उत्कृष्ट उमावि परिसर में एकत्रित हुए। वे सभी मंगलवार को महेश्वर के लिए रवाना होंगे। पेटलावद क्षेत्र से 100 तो जिलेभर से करीब 350 से अधिक वाहनों की व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह जिला कार्यवाह आकाश चौहान ने बताया संपूर्ण जिले में 807 गांव फलिए हैं, जिनमें से चयनित 400 गांवों में कलश की स्थापना की गई थी। इन्हीं गांवों में बनी धर्मरक्षा समिति के माध्यम से महेश्वर हिंदू संगम में पहुंचने वाले धर्मरक्षकों का पंजीयन किया गया। अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए 14 समितियां बनाकर उसके महाप्रबंधक के रूप में अवधबिहारी दातरे को नियुक्त किया गया। पूरे क्षेत्र को भगवा ध्वजों से सजाया जा रहा है। व्यवस्था की बागडोर जिला संत संपर्क प्रमुख महेंद्र अग्रवाल, तहसील बौद्धिक प्रमुख प्रकाश प्रजापत, नगर कार्यवाह विकास जोशी, नगर सह संयोजक आशीष मेहता, रूपसिंह गुंडिया आदि संभाल रहे हैं।
पेटलावद. नियत स्थान पर नगरवासियों ने राम रोटी के पैकेट जमा किए।
पेटलावद. शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में एकत्र हुए धर्मरक्षक जो एक साथ महेश्वर के लिए आज रवाना होंगे।
जिससे जाएंगे उसी में होगी भोजन की व्यवस्था
यहांसे जिस वाहन से धर्मरक्षक महेश्वर पहुंचेंगे उसी वाहन में भोजन व्यवस्था होगी। जिस समय हिंदू संगम चल रहा होगा उस समय वरिष्ठ कार्यकर्ता बसों पर अंकित स्थान और उसमें बैठे धर्मरक्षकों के मान से भोजन के पैकेट और साथ में डस्टबिन भी रख देंगे।
हरघर से एकत्र होगी राम रोटी
नगरमें एक दिन पहले पहुंचने वाले स्वयं सेवकों के लिए प्रत्येक घर से राम रोटी एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया हैं। इसके लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए प्रत्येक परिवार से 10 राम रोटी एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे धर्मरक्षकों में भोजन के स्वरूप में वितरित किया जाएगा।
किसेक्या जिम्मेदारी दी
रोटीसंग्रह प्रभारी सौरभ चतुर्वेदी प्रणवराव पंवार, आवास व्यवस्था समरथ सिसौदिया चंद्रेश प्रजापत, भोजन निर्माण व्यवस्था बाबूलाल परमार नरेंद्र पडियार, जन व्यवस्था संजय कहार, वाहन व्यवस्था दशरथ आंजना तुलसीराम राठौड़, साज-सज्जा व्यवस्था निलेश परमार, रेखांकन व्यवस्था महेश राठौड़ आकाश सोलंकी, स्वच्छता व्यवस्था रमेश भाभर भरत मिस्त्री, ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था शैलेंद्र दवे ,नारायण गेहलोत, कार्यालयीन व्यवस्था पीयूष पटवा, विनोद बाफना राजेश वोरा, भोजन परोस व्यवस्था रितेश जोशी, विशाल नागर विजय देवड़ा, सामूहिक सम्पत व्यवस्था आशीष बाविस्कर, भोजन पैकेट निर्माण व्यवस्था विक्रम सोलंकी तथा चाय व्यवस्था महेश पटेल को सौंपी गई।