- Hindi News
- आसमान में छाए बादल, दिनभर चला धूप छांव का सिलसिला
आसमान में छाए बादल, दिनभर चला धूप-छांव का सिलसिला
दिन में गर्म रहा मौसम, रात में लगी सर्दी
भास्करसंवाददाता | झाबुआ/पेटलावद
क्षेत्रमें मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। दो दिन से वातावरण में गर्मी महसूस हो रही थी। सोमवार को ठंडी हवाओं के बीच सूरज बादलों के बीच अठखेलियां करता नजर आया। कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला चलता रहा।
मौसम के जानकारों की मानें तो दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के कारण वातावरण में यह बदलाव आया है। झाबुआ में सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तो लगा मावठा गिरेगा, लेकिन दूसरे ही पल फिर धूप खिल गई। इसके बाद चली सर्द हवाओं के कारण ठंडक बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच दिन गर्मी का अहसास करा रहा है तो रात में सर्दी लग रही है।
पांचदिनों में ऐसा रहा तापमान
दिनांकअधिकतम न्यूनतम
9 फरवरी 29.8 12.8
8 फरवरी 31.8 13.6
7 फरवरी 31.0 13.0
6 फरवरी 29.8 13.4
5 फरवरी 28.2 11.6
पेटलावद. शहर में सोमवार शाम बादल छाए रहे।