पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरासमाज ने ने 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन का 104वां तथा 53वें धर्मगुरु आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तीन दिनी कार्यक्रम आयोजित किया। इसी के तहत रविवार को जुलूस निकाला गया।

रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं हुई। दोपहर में बुरहानी वुमंस द्वारा मजलिस रखी गई। रविवार शाम को समाज ने एक जुलूस निकाला। जमाली मसजिद से शुरू हुए की अगुवाई बाइक सवार युवक कर रहा था। बच्चे हाथों में बैनर लिए चल रहे थे। झाबुआ का ईज्जी स्काउट बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। परंपरागत सफेद पोशाख में समाज के पुरुष बच्चे शामिल हुए। जुलूस में हिंदुस्तान जिंदाबाद, हम सब एक है जैसे नारे भी लगाए। पश्चात मसजिद में केक काटकर जन्मदिन का उल्लास प्रकट किया गया। खुशी की मजलिस हुई। बच्चों ने सैयदना साहब की शान में मदहे पढ़े। आयोजन में यूनुस भाई, हुसैनी भाई कापड़िया, फखरुद्दीन बाजी, शब्बीर भाई, इस्माइल भाई, अकील भाई, तैयब भाई, सिराज भाई आदि का सराहनीय योगदान रहा।