- Hindi News
- 35 यूनिट रक्तदान कर बनाया धर्मगुरु के जन्मदिन को यादगार
35 यूनिट रक्तदान कर बनाया धर्मगुरु के जन्मदिन को यादगार
बोहरासमाज ने सोमवार को जिला अस्पताल में 35 यूनिट रक्तदान कर अपने 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन सा. के 104वें जन्मदिवस और 53वें धर्मगुरु आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन सा. के 72वें जन्मदिवस को यादगार बना दिया। इससे अन्य समाज के सदस्यों को भी प्रेरणा मिलेगी। समाज के वरिष्ठ सदस्य नुरुद्दीनभाई पिटोलवाला ने बताया सभी ने रक्तदान का सामूहिक निर्णय लिया था। अपराह्न चार बजे झाबुआ के साथ ही राणापुर मेघनगर से समाजजन जिला अस्पताल में एकत्रित हुए। यहां प्रभारी सीएमएचओ डॉ. एससी बर्वे प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र बामनिया की मौजूदगी में रक्तदान की प्रक्रिया की गई। एक-एककर सभी के ब्लड ग्रुप चेक करने के साथ ही दी गई सूची के अनुसार रक्त संग्रहित किया गया।
इन्होंनेकिया रक्तदान-
खुजेमाकांचवाला, जकैयाबेन कांचवाला, बतूलबेन कांचवाला, बुरहान अकीलभाई, अली असगर कथिया, बतूलबेन कथिया, जुझरभाई कथिया, अब्बासभाई कथिया, अली असगर जाकीरभाई, कुतुबुद्दीन बगीचावाला, अकबरभाई कथिया, मोहम्मदभाई कथिया, मरियम मन्नानभाई, रसीदाबेन बगीचावाला, मुस्ताकभाई, ताहेर पिटोलवाला, तैयबभाई पिटोलवाला, हुसैन पिटोलवाला, ओजेफाभाई, रूकैयाबेन, बुरहान बगीचावाला, बुरहानभाई मेडिकलवाला, फरीदाबेन, फखरी बगीचावाला, मुर्तुजाभाई गेनीवाला, अम्मार बगीचावाला, अम्मार टाकीजवाला, बिलकिसबेन कथिया, मुर्तुजा पिटोलवाला, इन्मियाबेन हसनभाई, खातेमा मुतुर्जाभाई, ललवा रोजाता, ताहेर कथिया, अलीअसगर ईज्जी मेघनगर, युसूफ फकरुद्दीन, तस्लीम अली असगर, अली असगर खान, मुबरबेन गैसवाला, खदीजा गैसवाला, जैनफबेन, जैनफबेन बादशाह, जबीनबेन बादशाह, जैनफबेन गैसवाला, जैनफबेन गेनीवाला।
रक्तदान के लिए महिलाएं भी आगे आईं।