पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण के बीच रही पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट करेंगे

सड़क निर्माण के बीच रही पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट करेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्ट सड़क निर्माण: कलेक्टर-एसपी के साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों ने देखी व्यवस्था

भास्करसंवाददाता| झाबुआ

शहरमें बनने वाली उत्कृष्ट सड़क की राह में रही पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। वेयर हाउस पुलिस अधीक्षक कार्यालय की बाउंड्रीवाल को तोड़कर नए सिरे से बनाएंगे। फुटपाथ पर आने वाले पेड़ों को नहीं काटा जाएगा।

सोमवार को कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने उत्कृष्ट सड़क निर्माण कार्य में रहे गतिरोध को दूर करने के लिए पूरे मार्ग का जायजा लिया। उनके साथ एसपी कृष्णावेणी देसावतू मौजूद थी। निरीक्षण की शुरुआत किशनपुरी क्षेत्र से की। एक-एककर कलेक्टर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशानिर्देश देते चले गए।

खास तौर से पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट करने का कहा ताकि बाद में किसी तरह की समस्या आए जिन पेड़ों को काटा जाना है उन पर क्रास का मार्क लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंबाराम पाटीदार, पीएचई ईई जितेंद्र मावी, विद्युत कंपनी के डीई बीएम गुप्ता, सीएमओ एमआर निगवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।