पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झापादरा में ईशमाता मरियम का ग्रोटोपर्व धूमधाम से मनाया

झापादरा में ईशमाता मरियम का ग्रोटोपर्व धूमधाम से मनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | थांदलाक्षेत्र के ग्राम झापादरा में ईशमाता मरियम का ग्रोटो पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान माता मरियम की प्रतिमा का जुलूस पुराना चर्च संत माइकल की प्रतिमास्थल से निकाला गया। आगे-आगे आदिवासी संस्कृति के अनुरूप गाजे-बाजे के साथ युवक-युवती नृत्य करते हुए संत माइकल स्कूल प्रांगण पहुंचे। जहां मिस्सा पूजा के पूर्व बालिकाओं ने भक्तिमय गीत पर नृत्य किया। मिस्सा पूजन समारोह के मुख्य याजक मोकमपुरा (राजस्थान) से आए फादर मार्शल बारिया और मुख्य प्रवचक रतनपुरा (राजस्थान) से आए फादर नियामत कपुचिन थे। अपने प्रवचन में फादर नियामत ने कहा जो प्रभु की आज्ञाओं का पालन करते हैं वे अपने पड़ोसियों को प्यार करते हैं। क्योंकि ईश्वर प्रेम है। माता मरियम ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वर को समर्पित कर दिया। वे ईश्वर की कृपापात्र बन गई। ईश्वर ने उन्हें मनुष्य जाति के लिए दे दिया ताकि वे हमारी भी सदा के लिए मां बन सकें। माता मरियम प्रभु यीशु द्वारा हमारी सहायता करती रहती है। जब सांसारिक माता अपने बच्चों को दुख में देखना नहीं चाहती तो फिर हमारी स्वर्गिक माता मरियम हमारी सहायता क्यों नहीं करेंगी। वे हमेशा हमारी सहायता के लिए तत्पर रहती हैं। समारोह के दौरान बाइबिल पाठ का वाचन सुधीर निनामा माधुरी खडि़या ने किया। सुसमाचार फादर पीटर खराड़ी ने सुनाया। कैथोलिक चर्च के संचालक फादर आलोक मिंज ने अतिथियों का स्वागत किया। मिस्सा पूजन की क्रिया झाबुआ डायोसिस के चांसलर फादर पीटर खराड़ी, थांदला डीनरी के डीन फादर अंतोन कटारा, आदिवासी भीली संस्कृति के डायरेक्टर फादर प्रताप बारिया, फादर थॉमस पीटी, फादर अनिल केरकेटा, फादर जोसफ, फादर जार्ज कचुमरी, फादर जॉर्ज मेड़ा के साथ कुल 18 पुरोहितों ने भाग लिया। कुल 334 मिस्सा धन्यवाद स्वरूप अर्पित की गई।