पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहां मर्जी पड़े वहीं कर दी पार्किंग

जहां मर्जी पड़े वहीं कर दी पार्किंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहां मर्जी पड़े वहीं कर दी पार्किंग

झाबुआ | ट्रैफिकविभाग ने तीन ट्रैक्टरों पर तो कार्रवाई की लेकिन पार्किंग व्यवस्था की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं गया। जिससे व्यवस्था पूरी तरह सुधारने को लेकर संशय है। विभाग की कार्रवाई के बाद दोपहर में भास्कर टीम ने दो स्थानों के हालात देखे। इससे इतना स्पष्ट हो गया कि व्यवस्था बिगाड़ने में हर कोई सहभागी बना हुआ है। नेहरू मार्ग में राजबाड़ा चौक की रोटरी से लगाकर चारभुजानाथ मंदिर तक के 200 मीटर के हिस्से में तीन बैंक जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार है। जहां दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। उनके द्वारा कई बार सड़क के बीच ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इसी तरह आजाद चौक में भी पार्किंग के लिए पर्याप्त इंतजाम होने के बावजूद लोग बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दिक्कतें आती हैं। इसलिए जरूरी है कि जिम्मेदार अधिकारी सख्ती से नियमों का पालन कराएं।