पल्स पोलियो : स्लम एरिया पर करेंगे फोकस
झाबुआ | पल्सपोलियो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च को होगी। इस दौरान स्लम एरिया पर विशेष फोकस किया जाएगा। बुधवार को आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने यह दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा मोबाइल टीम द्वारा भ्रमण कर स्लम एरिया के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि कई बार ऐसे बच्चे दवाई पीने से वंचित रह जाते हैं। सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर, सिविल सर्जन डॉ. आरजी कौशल, डब्ल्यूएचओ के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. चारण, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एससी बर्वे, आरएस जमरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।