पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत कंपनी ने एसबीआई के एटीएम की बिजली काटी

विद्युत कंपनी ने एसबीआई के एटीएम की बिजली काटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल नहीं भरने के कारण कंपनी ने उठाया कदम

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

भारतीयस्टेट बैंक द्वारा पुलिस लाइन के समीप लगाया गया एटीएम कुछ दिनों से बंद पड़ा हुआ है। बिजली का बिल नहीं भरने के कारण विद्युत कंपनी ने यहां का कनेक्शन काट दिया है। लिहाजा अब इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रुपयों का आहरण करने के लिए राजबाड़ा तक दौड़ लगाना पड़ रही है।

एसबीआई द्वारा शहर में कुछ माह पहले तीन नई एटीएम मशीन लगाई गई थी, जो अब ठीक से काम नहीं कर रही है। यह मशीनंे कालिदास मार्ग, गोपाल कॉलोनी पुलिस लाइन के पास लगाई गई है। इनमें लगाई गई मशीनें कभी पैसे उगलती हंै तो कभी बंद पड़ी रहती हैं। यह स्थिति आए दिन बनी रहती है। लिहाजा उपभोक्ताओं को अन्य बैंकों के एटीएम से रुपयों का आहरण करना पड़ता है। जबकि पुलिस लाइन के समीप के एटीएम का बिल नहीं भरने के कारण बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया है। बिजली कंपनी के अधिकारी की मानें तो इस एटीएम का करीब 13 हजार रुपए का बिल बकाया है।

कालिदास मार्ग पर इस एटीएम का कनेक्शन काटा गया है।