- Hindi News
- पोषण पुनर्वास केंद्र पर नहीं रुकते बच्चे, कलेक्टर ने रिपोर्ट तलब की
पोषण पुनर्वास केंद्र पर नहीं रुकते बच्चे, कलेक्टर ने रिपोर्ट तलब की
नसबंदी का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगाए जाएंगे मेगा शिविर, एसडीएम की निगरानी में होगी सारी व्यवस्थाएं- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
पोषणपुनर्वास केंद्र में सुविधा उपलब्ध कराने के बावजूद बच्चे नहीं रुकते। यह जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने रिपोर्ट तलब की है। दरअसल बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रखी गई थी। इसमें पोषण पुनर्वास केंद्र की समीक्षा के दौरान पता चला कि अधिकांश केंद्रों पर भर्ती बच्चे पूरे समय नहीं रहते। बिना सूचना के चले जाते हैं। लिहाजा कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. रजनी डावर को इसके कारणों की समीक्षा करने के निर्देश दे दिए। परिवार नियोजन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने सभी बीएमओ को मेगा नसबंदी शिविर लगाने को कहा। इसकी सारी व्यवस्थाएं एसडीएम की देखरेख में होगी। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया कि काम नहीं करने वाले स्वास्थ्य सेवकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाए। जो स्वास्थ्य सेवक मुख्यालय पर नहीं रहते उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने रामा बीएमओ को उमरकोट की बजाय रामा में निवास करने की हिदायत दी। वहीं बामनिया करवड़ की टीबी यूनिट में कार्यरत स्वास्थ्य सेवक की सेवा समाप्त करने के लिए सीएमएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
संभावितकैंसर पीड़ितों के लिए लगाएंगे शिविर
कैंसरफाउंडेशन इंदौर ने आदिवासी क्षेत्र में स्तन गर्भाशय कैंसर से पीड़ितों का एएनएम आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर सर्वे किया है। संभावित कैंसर रोगियों के इलाज के लिए अब शिविर लगाया जाएगा।
28फरवरी तक करना होगा शत-प्रतिशत भुगतान
जननीसुरक्षा योजना का शेष बचा भुगतान 28 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर ने सीएमएचओ से कहा यदि बैंक में जननी का खाता नहीं खुलता है तो तत्काल एसएमएस से रिपोर्ट करें। संस्थागत डिलेवरी के तुरंत बाद बीसीजी, हैपेटाइटिस-बी जीरो डोज 24 घंटे के अंदर लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्देश देते कलेक्टर।