- Hindi News
- सुबह 9 से रात 8 बजे तक मुख्य बाजार में भारी वाहन प्रतिबंधित
सुबह 9 से रात 8 बजे तक मुख्य बाजार में भारी वाहन प्रतिबंधित
शहरकी बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए फिर से प्रयास शुरू हुए हैं। इसके तहत सुबह 9 से रात 8 बजे तक मेन मार्केट में ट्रैक्टर सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि नियम तोड़ा तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार दोपहर में ट्रैफिक अमले ने मुख्य बाजार से तीन ट्रैक्टर जब्त कर चालान बनाए।
मुख्य बाजार में आजाद चौक से लेकर थांदला गेट तक का हिस्सा काफी संकरा है। इससे जुड़ने वाली गलियां भी इतनी तंग हैं कि यदि एक चार पहिया वाहन आए तो ही रास्ता बंद हो जाता है। इसके बावजूद ट्रैक्टर सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही निरंतर बनी हुई थी। जिससे दिन में कई बार ट्रैफिक जाम जैसे हालात बनते थे। आखिरकार बुधवार को ट्रैफिक प्रभारी केएल मीणा ने अपनी टीम के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर तीन ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई।
दिनके समय प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
^मुख्यबाजार में दिन के समय ट्रैक्टर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। स्टाफ की कमी है। इसके बावजूद हम सुधार के प्रयास कर रहे हैं। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझना होगी। केएलमीणा, ट्रैफिक प्रभारी, झाबुआ
यातायात विभाग ने शहर के अंदर से जा रहे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की।
नेहरू मार्ग के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।