मध्यम व्यायोग नाटक का मंचन 15 को
झाबुआ| बालनाट्य महोत्सव के तहत 15 फरवरी की शाम 7 बजे उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में महाकवि भास द्वारा रचित संस्कृत नाटक मध्यम व्यायोग के हिंदी रूपांतरण का मंचन किया जाएगा। इसके आयोजक कालिदास संस्कृत अकादमी मप्र संस्कृति परिसर उज्जैन है। नाटक का निर्देशन रंगकर्मी भरत व्यास करेंगे। अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन के उप निर्देशक शशिरंजन अकेला होंगे। साजरंग झाबुआ के मंचन प्रभारी वीरेंद्रसिंह राठौर ने आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया है।