- Hindi News
- दोबारा ड्यूटी लगाने से कर्मचारियों में आक्रोश
दोबारा ड्यूटी लगाने से कर्मचारियों में आक्रोश
राणापुर | पंचायतचुनाव के तीसरे दौर का मतदान 22 फरवरी को होना है। झाबुआ, रामा एवं राणापुर ब्लॉक में ये चुनाव होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए विकासखंड के कई शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसे लेकर इन कर्मचारियों में आक्रोश है। इनका कहना है वे द्वितीय चरण के चुनाव में थांदला, मेघनगर में ड्यूटी कर चुके हैं। लिहाजा उन्हें इस चुनाव में ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की उम्मीद थी। कर्मचारियों के अनुसार चुनाव ड्यूटी पर उन्हें दूसरे ब्लॉक में भेजा जाएगा, जिससे वे अपने मताधिकार से भी वंचित रहेंगे।