किट वितरण आज, योग के गुर सिखाएंगे
किट वितरण आज, योग के गुर सिखाएंगे
झाबुआ| उत्कृष्टमाध्यमिक विद्यालय तलावली के योग करने वाले बच्चों को गुरुवार को एक कार्यक्रम में किट वितरित किए जाएंगे। उन्हें रोटरी क्लब झाबुआ, समाजसेवी सुभाष माथुर अशोक सिन्हा की ओर से ट्रैक सूट दिए जाएंगे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रमोद भंडारी, रोटेरियन यशवंत भंडारी, खुजेमा बगीचेवाला थांदला के कुदीप सिंह झाला बच्चों को योग के गुर भी सिखाएंगे। संस्था प्रभारी जितेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया वे रोजाना बच्चों को सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के साथ, प्राणायाम का अभ्यास करवा रहे हैं। इससे बच्चों की स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।