- Hindi News
- समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि
समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि
जिलाभाजपा ने बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शिद्दत से याद किया। समर्पण दिवस के रूप में उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी राजगढ़ नाका स्थित पंडितजी के प्रतिमास्थल पर एकत्रित हुए। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत के माध्यम से पूरे देश की राजनीति में सेवा की भावना से कार्य करने का जो महामंत्र दिया उस पर चलकर हम जन-जन की सुख-समृद्धि के लिए कार्य करने को तत्पर हैं। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने भी पंडितजी की पुण्यतिथि पर सभी को साथ मिलकर कार्य करने तथा गरीबों शोषितों के उत्थान के लिए कदम उठाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, भंडार अध्यक्ष विजय नायर, कल्याणसिंह डामोर, मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, पार्षद सईदुल्ला खान, जमुना वाखला, पूर्व विधायक स्वरूप बेन भाबर, पं. महेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सोनी, निर्मल जैन, बबलू सकलेचा, कीर्तिश भावसार, विजय चौहान, योगेंद्र भावसार, विमल दाणी, लाखन सोलंकी, बाबूलाल अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, इंदु सिंगाड़, ओपी राय, ओमप्रकाश शर्मा, शांतिलाल पालीवाल आदि उपस्थित थे।
राजग़ढ नाके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।