शासकीय सेवकों का सम्मान
झाबुआ | ममताअभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को बुधवार को कलेक्टर ने प्रोत्साहन राशि स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेषी वर्मा शिवगढ़ के एमपीएस नानालाल पाटीदार को 2500-2500 रुपए का चेक प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। नौगांवा की एएनएम अनिता भूरिया प्रावि नौगांवा के शिक्षक रतनसिंह डामर को 2-2 हजार, नौगांवा की आंगनवाड़ी वर्कर ज्योत्सना दीक्षित महुड़ा की आशा कार्यकर्ता सुकमणी बारिया को डेढ़-डेढ़ हजार के चेक प्रशस्ति पत्र दिए गए।