पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घटस्थापना| चल समारोह निकले, पंडाल तैयार, गरबों की धूम आज से, गुजरात इंदौर के कलाकार मेघनगर में देंग

घटस्थापना| चल समारोह निकले, पंडाल तैयार, गरबों की धूम आज से, गुजरात-इंदौर के कलाकार मेघनगर में देंगे प्रस्तुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंचल में भी धूमधाम से विराजी मां

मां की अगवानी के लिए उमड़ा शहर

नवदुर्गाकी स्थापना के साथ गरबोत्सव की शुरुआत हुई। वनेश्वर मारूति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब में महंत मुकेशदासजी महाराज के सान्निध्य में समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरमणल जैन, राजेश जैन आदि ने माताजी की घट स्थापना की। सैकडों ग्रामीणों की मौजूदगी में पावागढ़ से लाई अखंड ज्योति माताजी के श्री चरणों से प्रतिष्ठित की गई।

प्रतिमाएंवितरित की-गांवों मेंघट स्थापना के लिए माता की प्रतिमाओं का वितरण विधि-विधान से किया गया। सुरेशचंद्र जैन, सीमा जैन, राजेश जैन ने ग्रामीणों को नि:शुल्क प्रतिमाएं दी। इस अवसर पर पूजा जैन, जैकी जैन जूही, दीपमाला, अंतिमबाला, पूर्वी आदि मौजूद थे।

थांदलामें आद्यशक्ति की आराधना शुरू

थांदला|आद्यशक्तिकी आराधना के महापर्व शारदेय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को मठवाला कुआं चौराहे स्थित अंबे माता मंदिर, काशी विश्वनाथ स्थित माता मंदिर, झाबुआ राजवंश की कुलदेवी नागणेशा माता मंदिर, तेजाजी मंदिर, निकटस्थ ग्राम देवीगढ़ की स्वयंभू माता मंदिर सहित नगर के अनेक माता मंदिरों में घट स्थापना विधि-विधान पूर्वक की गई। मठवाला कुआ चौराहे पर सबसे बड़ा पंडाल आकर्षक रूप से सजाया गया है। जहां रोजाना रात्रि में गुजरात से आए गरबा पार्टी द्वारा गरबों की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण मोहल्ला स्थित मां आरासूरी भक्ता मंडल, जवाबर मार्ग पर हेमला राठौर एवं साथियों द्वारा, इंद्रपुरी कॉलोनी, विद्युत मंडल परिसर, प्राचीन राजापुरा मोहल्ला में गरबा पंडाल लगाए गए हैं। देवीगढ़ स्वयं भू माता मंदिर के भक्त नंदकिशोर शर्मा ने बताया यहां नौ दिवसीय हवनात्मक अनुष्ठान परंपरानुसार किया जाएगा। इसी प्रकार नागणेशा माता मंदिर में भी हवनात्मक अनुष्ठान आज से शुरू हुआ।

करवड़|ग्राममें तीन स्थानों पर माता की घट स्थापना की गई है। मुख्य मार्ग स्थित अंबे माता चौक पर रामायण मंडल के भमरसिंह सिसौदिया, विक्रम पंवार, कमलेश गेहलोद, प्रीतम पंवार, प्रकाश पाटीदार, नाथु पंवार पुजारी कैलाश वैरागी ने विधि-विधान से माता को विराजित किया। इसके अलावा चारभुजा मंदिर चांदनी चौक पर कलश यात्रा निकालकर घटस्थापना की गई।

खवासा|हनुमानचौक पर धूमधाम से माता की स्थापना की गई। इस दौरान ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भाग