पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गांव योजनाएं बताएगा क्रांति रथ

गांव-गांव योजनाएं बताएगा क्रांति रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिमहोत्सव के तहत गुरुवार को कृषि क्रांति रथ रवाना किया गया। इसे विधायक शांतिलाल बिलवाल कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने हरी झंडी दिखाई। यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों से रूबरू कराने के साथ ही किसानों को शासन की योजनाओं से अवगत कराएगा। उप संचालक कृषि एसएन सेन ने बताया निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार कृषि क्रांति रथ किसानों तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस, एसडीएम अंबाराम पाटीदार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आईएस तोमर, सहायक संचालक कृषि जीएस त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत अनाज से बनी मालाओं से किया गया।

खेतीको लाभ का धंधा बनाने प्रदेश सरकार कटिबद्ध: भाबर

मेघनगर| कृषिमहोत्सव के तहत कृषि क्रांति रथ को विधायक कलसिंह भाबर ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कटिबद्ध है। किसान संपन्न होगा तो प्रदेश भी खुशहाल रहेगा। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापत ने भी संबोधित किया। जिला महामंत्री राजू डामोर, मुकेश मेहता, प्रेमसिंह बसौड़, कमलेश दातला, राजेश अहिर, युसूफ भारती, फतेसिंह नायक आदि उपस्थित थे।

कालीदेवी. रथ को सांसद िदलीपसिंह भूरिया ने रवाना किया।

विधायक बिलवाल ने दिखाई हरी झंडी, अतिथियों का स्वागत अनाज की मालाओं से किया