पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘ग्रामीणों को गोपालन के लिए प्रेरित करें’

‘ग्रामीणों को गोपालन के लिए प्रेरित करें’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपसंचालक पशु चिकित्सा कार्यालय में बुधवार को जिलास्तरीय गोपालन पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सर्वाधिक दूध देने वाली तीन गाय पालकों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सात गाय पालकों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दिलीपसिंह भूरिया थे। उन्होंने ग्रामीणों को दुधारू पशु पालने के लिए प्रेरित करने की बात कही। भूरिया बोले वर्तमान में ग्रामीणों में गाय पालन को लेकर रुझान कम हुआ है। अधिकारी इसके कारण का पता करें। ग्रामीणों को बताएं कि कृषि के साथ गाय अन्य दुधारू पशुओं का पालन कर वे अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। दूध से उनकी पोषण संबंधी समस्या भी दूर हो जाएगी। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने कहा शिवराज सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना कार्यक्रम लागू किए हैं। ग्रामीण आगे आकर इसका लाभ उठाएं। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एसएस तिवारी ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ धनराजू एस, उप संचालक कृषि एसएन सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे आदि मौजूद थे। इस दौरान पहले तीन स्थानों पर जिन पशुपालकों की गाय रही, उन्हें प्रशस्ति पत्र पुरस्कार की राशि दी गई। संचालन पुरुषोत्तम ताम्रकार ने किया।

इनकीगाय रही अव्वल- रंभापुरके बलवंतसिंह दातला की गाय 19.765 लीटर दूध के साथ पहले स्थान पर रही। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 50 हजार की राशि प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर पिटोल के विनोद पंचाल की गाय रही। इसकी दूध देने की क्षमता 13.649 लीटर थी। पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपए प्रदान किए गए। तीसरे स्थान पर ग्राम बन के मनीष जोशी की गाय रही। उनकी गाय ने13.198 लीटर दूध दिया। पुरस्कार के रूप में 15 हजार की राशि दी।

इसके अलावा सात पशु पालकों को 5-5 हजार के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए। इनमें शंभू पाटीदार बरवेट, नरोत्तम पाटीदार बनी, राजेंद्र हाड़ा बड़ा घोसलिया, मुकेश पंचाल पिटोल, दिलीप जोशी राणापुर, लालाराम पंवार भामल सेवादास गोपालदास थांदला के नाम है।

विजेता को पुरस्कार राशि का चेक वितरित करते सांसद।