पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाबड़ी का सचिव और रोजगार सहायक कर रहे मनमानी

डाबड़ी का सचिव और रोजगार सहायक कर रहे मनमानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबड़ी का सचिव और रोजगार सहायक कर रहे मनमानी

पेटलावद| पेटलावदजनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम डाबड़ी के सचिव रोजगार सहायक से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने इन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जनपद सीईओ सीईओ से लेकर कलेक्टर तक शिकायत की बावजूद सचिव रोजगार सहायकों पर कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव रोजगार सहयायक रोजगार मूलक निर्माण कार्यों में अनियमितता कर रहे हैं। 9 सितंबर को ग्राम सभा बुलवाकर पंचायत पदाधिकारियों ने रोजगार सहायक कालूसिंह को हटाने के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिया था। बावजूद वह डटा हुआ है।

ग्रामवासी बद्रीलाल, गणपत, तुलसीराम, रमेश, अमरसिंग आदि ने बताया पंचायत सचिव मगनसिंह भूरिया ने कभी पंचायत कार्यालय में काम नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कालूसिंह ने कई योजनाओं में पात्र हितग्राही की अनदेखी कर अपात्रों को दस-दस हजार रुपए लेकर योजनाओं का लाभ दे दिया। इतना ही नहीं भमती तालाब निर्माण के दौरान लगे मजदूरों को आज तक भुगतान नहीं हुआ, ग्वालपाड़ा में बनाया जा रहा सीसी मार्ग निर्माण आज तक अधूरा है।

^ग्रामडाबड़ी के रोजगार सहायक की शिकायत मिली है। जल्द ही इस मामले में जांच की जाएगी। धनराजूएस., मुख्यकार्यपालन अधिकारी-जिला पंचायत झाबुआ