पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया

जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ| शहीदचंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस की संयुक्त इकाई ने राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में छात्रों समाज में जागरूकता फैलाने सेवा भाव की सीख दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एचएल अनिजवाल ने की। उन्होंने स्वयं सेवकों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। जिला संगठक डॉ. गीता दुबे ने स्वयं सेवकों को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रो. जे.एस. भूरिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वयं सेवकों के दायित्वों के बारे में जानकारी दी। डॉ. अंजना सोलंकी ने आव्हान किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा केवल खुद बल्कि घर समाज भी ज्ञानवान बनते हैं। कार्यक्रम को डॉ. रविंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. गौर सोलंकी, प्रो. पीएस डावर, डॉ. गोपाल भूरिया, प्रो. डीके वरवडे, प्रो. एसके मुवेल, प्रो. एसके सिकरवार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीरसिंह मेडा, प्रो. रीता गणावा आदि मौजूद थे।

कॉलेज परिसर में श्रमदान करती छात्राएं।

छात्राओं ने किया श्रमदान, निबंध-गीत प्रतियोगिता भी हुई

रासेयो दिवस