ज्यादती की नीयत से घर में घुसा युवक
ज्यादती की नीयत से घर में घुसा युवक
झाबुआ | ज्यादतीकी नीयत से घर में घुसा युवक नाबालिग के शोर मचाने पर भाग निकला। मामला राणापुर थानाक्षेत्र का है। ग्राम भूतफलिया में नाबालिग लड़की घर पर अपनी बहन के साथ थी। रात करीब एक बजे आरोपी विजय पिता गोपाल डामोर उनके घर में घुस आया। उसने नाबालिग को जगाया और जबर्दस्ती की कोशिश की। ऐसे में उसने शोर मचा दिया। ऐसे में पास में सो रही उसकी बहन की नींद खुल गई और उसने आरोपी विजय को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। राणापुर थाने में उसके खिलाफ 354, 456, 506 और 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।