- Hindi News
- नवरात्रि के नौ दिन में होंगे 36 करोड़ राम नाम जाप
नवरात्रि के नौ दिन में होंगे 36 करोड़ राम नाम जाप
श्री राम शरणम सत्संग भवन पर तैयारियां जारी
भास्करसंवाददाता | झाबुआ
शारदीयनवरात्रि पर श्री राम शरणम सत्संग भवन पर नौ दिवसीय अखंड राम नाम जाप किए जाएंगे। इस बार कुल 36 करोड़ राम नाम जाप करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सारी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। दायित्व भी सौंप दिए हैं। श्री राम शरणम सत्संग समिति के अध्यक्ष मुरलीधर राठौर सचिव सुशील शर्मा ने बताया राम नाम जाप की शुरुआत 24 सितंबर को तड़के 5 बजे से होगी। समापन 3 अक्टूबर को 5 बजे किया जाएगा। अखंड जाप में प्रतिदिन ढाई से तीन हजार साधक सम्मिलित होंगे। इसके लिए श्री राम शरणम के कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक-एक घंटे जाप की ड्यूटी तय कर रहे हैं। झाबुआ नगर में 1500 साधकों की ड्यूटी लिस्ट दी जा चुकी है। इसी प्रकार झाबुआ ग्रामीण, पारा, बोरी, कालीदेवी, उमरकोट, दत्तीगांव, राजगढ़, बोलासा, झकनावदा, पालेड़ी, रायपुरिया, खवासा, भीमकुंड, कुशलगढ़, आंजना, बांसवाड़ा, दाहोद, कुंदनपुर, राणापुर, तलावली आदि क्षेत्रों से भी करीब 2 हजार साधक बारी-बारी से झाबुआ आकर जाप रात्रि जागरण करेंगे। वहीं खरड़ू बड़ी, पारा, कालीदेवी, पेटलावद, दाहोद, कूपड़ा, कुशलगढ़, कल्याणपुरा आदि स्थानों पर बने श्री राम शरणम सत्संग भवन पर भी साधना की जाएगी। कार्यक्रम प्रमुख भरत कुमार वर्मा ने बताया श्री राम शरणम सत्संग भवन पर आयोजन की सारी तैयारियां कर ली गई है। लगभग 140 महिला-पुरुष कार्यकर्ता दिन रात व्यवस्था में जुटे हैं। जाप व्यवस्था के प्रमुख का जिम्मा हेमराज गवली को सौंपा गया है। झाबुआ शहर प्रमुख केशरसिंह नायक ग्रामीण प्रमुख गजेंद्रसिंह चंद्रावत को बनाया है।