- Hindi News
- झाबुआ की सड़कों पर होगा केरल का थय्यम नृत्य
झाबुआ की सड़कों पर होगा केरल का थय्यम नृत्य
श्रीनवदुर्गा महोत्सव समिति राजगढ़ नाका द्वारा 25 सितंबर को घटस्थापना के दिन निकाले जाने वाले चल समारोह में इस बार पीएम मोदी नजर आएंगे तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की आवाज गूंजेगी। प्रदेश सहित केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल गुजरात राज्य की संस्कृति का समावेश होगा। छोटे-मोटे दल की गिनती तो दर्जनभर है। चूंकि चल समारोह के रोज स्थानीय अवकाश है, इसलिए पूरे जिले के लोग इसमें सहभागी बन सकेंगे। सोमवार को राजगढ़ नाका मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने चल समारोह के को लेकर सारी जानकारी साझा की। मंडल के ओम शर्मा शैलेष दुबे ने बताया पहली बार केरल का थय्यम नृत्य यहां के लोगों को देखने का अवसर मिलेगा। पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा महाभारत के अभिमन्यु द्वारा चक्रव्यूह तोड़ने का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य, महाराष्ट्र का लावणी नृत्य भी आकर्षण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की हूबहू आवाज निकालने वाला कलाकार भी समारोह का हिस्सा होंगे।
समारोह में आगे-आगे भगवान गणेश का प्रतीक गजराज चलेंगे। पीछे सजे संवरे ऊंट, महाकाल फायरिंग मंडल द्वारा कड़ाबीन का प्रदर्शन, तमिलनाडु के दल की मनमोहक प्रस्तुति, पंजाब के दल द्वारा हैरतअंगेज शारीरिक प्रदर्शन, गुजरात का प्रसिद्ध आमठी नृत्य, महाराष्ट्र के धूले का लोकनृत्य भी प्रमुख आकर्षण होंगे। इनके अलावा स्थानीयस्तर पर त्रिवेणी परिवार के कलाकार जीवंत झांकी की प्रस्तुति देंगे तो गायत्री परिवार का नशा मुक्ति रथ भी साथ चलेगा।
ये भी होंगे आकर्षण