पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्र से 150 से अधिक समाजजनों ने की सहभागिता

क्षेत्र से 150 से अधिक समाजजनों ने की सहभागिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र से 150 से अधिक समाजजनों ने की सहभागिता

रायपुरिया | तेरापंथयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं स्वर्ण जयंती समारोह पिछले दिनों आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में दिल्ली में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र से करीब 150 समाजजनों ने सहभागिता की। समारोह में आचार्यश्री ने नशामुक्ति का आह्वान किया तो सैकड़ों युवाओं ने त्याग का संकल्प ले लिया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रितेश नीमजा, वीरेंद्र व्यास, राजेंद्र व्यास, अनिल मूथा, नरेंद्र पालरेचा आदि मौजूद थे।

शराबपीकर की उत्पात मचाया

झाबुआ | ग्रामखोखरखांदन में आरोपी पप्पू पिता जोगी अन्य दो ग्रामीणों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। शराब पीने से रोका तो उन्होंने रमेश पिता जोगी मईड़ा के साथ मारपीट की।