पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयकारों से गूंज उठी मासक्षमण के तपस्वियों की शोभायात्रा

जयकारों से गूंज उठी मासक्षमण के तपस्वियों की शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुसज्जित रथ में विराजित तपस्वी

रविवार को हुआ पारणा, कलेक्टर, एसपी, विधायक ने पहुंचकर की प्रशंसा

भास्करसंवाददाता | खट्टाली

चातुर्मासके लिए जोबट में विराजित साध्वी विद्वतगुणा श्रीजी रश्मीप्रभा श्रीजी की प्रेरणा से ग्राम में मासक्षमण की दो तपस्याएं पूरी हुई। विनीता रमेश मेहता ने 30 शुभम मेहता ने 36 उपवास की कठोर तपस्या की। दोनों तपस्वियों को रविवार को पारणा किया।

तपस्वियों को सुसज्जित रथ में बैठाकर ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई। जिसने पूरे गांव में भ्रमण किया। यात्रा में समाजजनों ने गरबा नृत्य भी किया। आलीराजपुर जिले सहित झाबुआ, रतलाम, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, लीमड़ी से आए समाजजन भी शामिल हुए। यात्रा जैन मंदिर होते हुए पुन: तपस्वियों के निवास स्थान पर पहुंचीं। जहां साध्वी विद्वतगुणाजी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा ने पहुंचकर तपस्वियों की प्रशंसा की। जिला पंचायत झाबुआ की अध्यक्ष कलावती भूरिया, विधायक माधोसिंह डावर ने कहा जैन समाज को त्याग एवं तपस्या में निरंतर आगे है। उन्होंने कहा उनका परिवार समाज से प्रभावित है। उनकी पुत्री ने भी आठ उपवास की तपस्या की थी। पूर्व विधायक सुलोचना रावत ने भी तप के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को भरत भंसाली थांदला, डॉ. विक्रांत भूरिया झाबुआ, नगीनशाहजी थांदला, जवाहर काकड़ीवाला आलीराजपुर, मकु परवाल अलीराजपुर, निर्मल संघवी इंदौर, अभय जैन खट्टाली, प्रेमा रंाका खरगोन आदि श्री संघों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष जोबट देवेंद्र श्रीवास्तव, कलमसिंह कनेश, विशाल रावत, कमरू अजनार, कमलेश भाई काकड़ी वाला आदि मौजूद थे। कलेक्टर शेखर वर्मा ने भी शाम को पहुंचकर तपस्वियों द्वारा किए गए तप की अनुुमोदना की।

तपकी अनुमोदना की

कार्यक्रममें जैन श्री संघ खट्टाली की ओर से शांतिलाल जैन, अभय रांका चंद्रशेखर जैन, मनोज मेहता, मुकेश मेहता आदि ने दोनों तपस्वियों का शाल-श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया। इसके अलावा माहेश्वरी समाज के धनराज परवाल, राधेश्याम मालानी, गोपी किशन नगवाडिय़ा, श्यामु परवाल ने भी अभिनंदन किया। संचालन अजित चतर ने किया। आभार रमेश मेहता ने माना।