पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्महत्या के मामले में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज

आत्महत्या के मामले में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आत्महत्या के मामले में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज

झाबुआ. पतिके अवैध संबंध और बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर प|ी ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में आरोपी पति के विरुद्ध जांच के उपरांत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। मामला ग्राम पिठड़ी-बोलासा का है। पुलिस के अनुसार ग्रामीण कलसिंह पिता भगोरा मेड़ा के गांव की ही एक लड़की से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर कलसिंह उसकी प|ी सोनिका के बीच आए दिन झगड़े होते थे। तंग आकर सोनिका ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो असल स्थिति सामने आई। इसके बाद आरोपी पति कलसिंह के विरुद्ध रायपुरिया थाने में धारा 306 में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया।

विभागकी चौकी पर शटर लगाते समय वन कर्मचारी के साथ किया विवाद

झाबुआ. ग्रामफुलमाल में स्थित वन विभाग की चौकी पर शटर लगाने गए वनकर्मी बलराम पिता मोहनलाल के साथ आरोपी अपसिंह पिता मानसिंह डामोर एक अन्य ने विवाद किया। उसका मोबाइल फेंक दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। वनकर्मी की शिकायत पर झाबुआ कोतवाली मे आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया गया।