पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्सव के रंग फीके, 3 विधाएं नहीं हो सकी

उत्सव के रंग फीके, 3 विधाएं नहीं हो सकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा उत्सव के अंतर्गत शासकीय महावीर महाविद्यालय में शनिवार को अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय युवा उत्सव में उत्सव के रंग फीके ही नजर आए। 5 में से 2 विधाओं में प्रतिभागियों ने भाग ही नहीं लिया।

शनिवार को युवा उत्सव का समापन हो गया। युवा उत्सव प्रभारी प्रो. राकेश कोटिया ने बताया शनिवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए कुल 5 विधाएं आयोजित की जाना थी। 3 विधाओं में प्रतिभागी ने यहां पहुंचकर अपना हुनर दिखाया। सिर्फ क्ले मॉडलिंग, पोस्टर निर्माण स्पाट पेंटिंग ही हो सकी। मुख अभिनय मिमिक्री में प्रतिभागी नहीं आने से यह विधाएं नहीं हो सकी। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य किरण दुबे, प्रो. अरुण कटारा आदि मौजूद थे।

इन्होंनेमारी बाजी-क्ले माडलिंगमें शासकीय महावीर महाविद्यालय की बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा दिव्या त्रिवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ की बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा सुनिता अवास्या ने प्रथम स्थान पाया। स्पाट पेंटिंग में पीजी कॉलेज झाबुआ के बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र लवनेश बैरागी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतिभागी 8 से 10 अक्टूबर तक होने वाली अंतर महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे।

पेटलावद. प्रतियोिगता के दौरान पेंटिंग बनाती छात्राएं।

अंतरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय आयोजन में 5 में से सिर्फ 3 विधाओं में ही विद्य‌ार्थियों ने लिया भाग

युवा उत्सव