- Hindi News
- पिता भाई के साथ मिलकर अगवा किया, इंदौर में की ज्यादती
पिता-भाई के साथ मिलकर अगवा किया, इंदौर में की ज्यादती
युवती का आरोप-बरगला कर की थी शादी, हकीकत सामने आने के बाद वह घर छोड़कर गई थी
भास्कर संवाददाता. झाबुआ
पहले बरगला कर शादी कर ली। जब हकीकत उजागर हुई तो युवती पति का घर छोड़कर लौट आई। ऐसे में युवक ने अपने भाई पिता के साथ मिलकर प|ी को ही अगवा कर लिया। फिर जबरन ज्यादती की। जैसे-तैसे वह बचकर भागी और फिर अपने मामा के साथ आकर झाबुआ कोतवाली में शिकायत दर्ज करवा दी।
पीड़ित युवती के अनुसार फरवरी 2012 में उसे थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम बोईड़ी निवासी युवक मोरसिंह पिता हरचंद डामोर मिला था। दोनों में बातचीत होने लगी तो युवक ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। तब तक उसने यह नहीं बताया था कि वह पहले से ही विवाहित है। 19 फरवरी 2014 को पीड़िता युवक मोरसिंह ने झाबुआ में आकर शादी कर ली। इसके बाद जब वह उसके घर पहुंची तो असलियत का पता चला कि मोरसिंह की शादी पहले ही हो चुकी है। ऐसे में वह पति का घर छोड़कर गई। इस बीच गत 10 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे पीड़ित युवती झाबुआ में पैदल जा रही थी कि मोरसिंह का पिता हरचंद और देवर हवसिंह जीप लेकर आए। वे उसे जीप में अगवा कर इंदौर में मूसाखेड़ी स्थित मोरसिंह के रूम पर ले गए। जहां मोरसिंह ने उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद तीनों आरोपी उसे अपने गांव बोईड़ी ले आए। 25 सितंबर को युवती जैसे-तैसे उनके चंगुल से निकलकर भागी और अपने मामा के यहां ग्राम सेमलिया पहुंची। उन्हें पूरी आपबीती सुनाई। शनिवार को युवती ने अपने मामा के साथ झाबुआ कोतवाली आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोरसिंह, हवसिंह हरचंद के विरुद्ध धारा 366, 376, 506, 34 आईपीसी में प्रकरण दर्ज कर लिया।