पांच संस्कृतियों का संगम
फुटतालाब में चल रहे नवरात्रि महोत्सव की दूसरी रात गरबों में गुजराती, राजस्थानी, काठियावाड़ी, मारवाड़ी और वनवासी संस्कृति का संगम देखने को मिला। आयोजन में सांसद दिलीपसिंह भूरिया खास तौर से शामिल हुए। बाहर से आए कलाकारों के साथ फुटतालाब, होलीबयड़ा, मेघनगर, अगराल, नौगांवा, हात्यादेली, आमलीपठार सजेली के ग्रामीणों ने भी गरबों की प्रस्तुति दी। लोकगीतों गुजराती गरबों की धुन पर जब ग्रामीणों की टोलियों ने कदम ताल किया तो हर कोई थिरक उठा। इससे पूर्व मां शक्ति की आरती की गई। सांसद भूरिया का स्वागत समाजसेवी पूरणमल जैन, सुरेशचंद्र जैन, रिंकू जैन, जैकी जैन, पुरुषोत्तम प्रजापति हरिराम गिरधानी ने किया। आयोजन की व्यवस्था का जिम्मा प्रेमलता मारू, आनंदीलाल पडियार, सुभाष गेहलोत, मीडिया प्रभारी निसार पठान, विकास बाफना, दिनेश बैरागी, जेपी पंचाल, बहादुर भाई, लालिया भाई आदि संभाल रहे हैं। गरबों का लुत्फ उठाने झाबुआ, थांदला, कुशलगढ़, राणापुर, कतवारा पिटोल से भी दर्शक पहुंच रहे हैं।
श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर समिति फुटतालाब द्वारा लगातार पांचवे वर्ष पूज्य श्री रामदासजी महाराज टाटवाले बाबा के सान्निध्य महंत श्री मुकेशदासजी महाराज के मार्गदर्शन में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कलाकार गरबों की प्रस्तुति दे चुके हैं। यहां की जाने वाली आकर्षक विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र है। मेघनगर से फुटतालाब तक नि:शुल्क वाहन व्यवस्था भी की गई है।
अहमदाबादसे आए कलाकार दे रहे गरबों की प्रस्तुति-दशहरा मैदानपर गरबों का रंग परवान चढ़ रहा है। यहां गुजरात के अहमदाबाद से आए कलाकार गरबों की नयनाभिराम प्रस्तुति दे रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार रात मां अंबे की 108 दीपों से समाजसेवी हितेष पडियार, कैलाश पडियार, बंटू भंडारी, नटवर बामनिया, पंकज बड़ौला, सुरेश ओझा, दिलीप ब्रिजवानी, अनिल सोनी, अतुल गर्ग राकेश शर्मा ने आरती की। रात्रि दो बजे तक गरबों का दौर चलता रहा। यहां की गई आकर्षक विद्युत सज्जा सभी को लुभा रही है।
6531साधकों ने 3 दिन में किए साढ़े 6 करोड़ राम नाम जाप
झाबुआ.नवरात्रिके दौरान बहादुर सागर तालाब किनारे स्थित श्री राम शरणम सत्संग भवन में आराधना का दौर जारी है। यहां तीन दिन में 6 हजार 531 साधकों ने कुल 6 करोड़ 52 लाख 53 हजार राम नाम जा