- Hindi News
- आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
झाबुआ | ग्रामतारखेड़ी में 19 वर्षीय युवती निर्मला पिता अंबाराम गामड़ ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच की तो पता चला उसे आरोपी हिमांशु पिता मनु जैन निवासी तारखेड़ी द्वारा तंग किया जा रहा था। वह उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। जिससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। जांच में तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रायपुरिया थाने में धारा 452, 354, 306 भादवी और एससी-एसटी एक्ट 3(1) 11 में मामला दर्ज किया।