पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे स्कूल पहुंचे तो कक्ष में लगा था ताला

बच्चे स्कूल पहुंचे तो कक्ष में लगा था ताला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के चलते प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई में रहा अवकाश

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रातीतलाई के प्राथमिक माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए परेशानी बन गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अवकाश की सूचना नहीं दी, लिहाजा परीक्षा के दिन भी बच्चे स्कूल पहुंचकर परेशान हुए। परीक्षा के लिए झाबुआ में दो केंद्र बनाए गए थे। इनमें से एक रातीतलाई स्कूल भी है। सुबह साढ़े 11 से 1.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के कारण स्कूल में अवकाश था। लेकिन इसकी सूचना प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को नहीं दी गई। बच्चे जब सुबह स्कूल पहुंचे तो कक्षों में ताले लगे मिले। शिक्षकों ने बाद में उन्हें परीक्षा के कारण छुट्टी होने की बात कहकर घर भेज दिया। बताया जा रहा है स्कूल में आसपास के गांवों से भी बच्चे पढ़ने आते हैं। इस कारण उन्हें भी परेशानी उठाना पड़ी।

हमेंशुक्रवार शाम को मिली थी सामग्री

^परीक्षाकी सामग्री हमें शुक्रवार शाम को ही मिली थी। मीटिंग भी चल रही थी। जब तक मीटिंग खत्म हुई स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। इसलिए बच्चों को एक दिन पहले सूचना नहीं दे पाए। ज्योतिपाठक, प्राचार्य, शासकीय रातीतलाई उमावि, झाबुआ

झाबुआ. चैनल गेट पर ताला लगा होने से बच्चे इंतजार करते रहे।