पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के बाद चल पड़े विवाद

चुनाव के बाद चल पड़े विवाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ | ग्रामपंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए हुए मतदान के बाद अब गांवों में विवाद शुरू हो गए हैं। दो ताजा मामले मेघनगर थाना क्षेत्र के हैं। ग्राम फत्तीपुरा निवासी युवक सतीश पिता थावरा मुणिया को वोट देने की बात पर गांव के ही हक्का पिता खीमा मुणिया अन्य तीन ने पीटा। इसी तरह की दूसरी घटना में ग्राम ग्वाली के कालू पिता टिटू भूरिया के साथ वोट नहीं देने को लेकर आरोपी कसना पिता सांबा अन्य 6 ने मारपीट की। मेघनगर थाने में दोनों प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं तीसरे मामले में ग्रामीण मानसिंह पिता रंगजी कटारा निवासी केशपुरा को आरोपी सोहन पिता रामचंद्र कटारा अन्य दो लोगों ने पीटा।