पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 केंद्रों पर हुई नवोदय चयन परीक्षा

15 केंद्रों पर हुई नवोदय चयन परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 केंद्रों पर हुई नवोदय चयन परीक्षा

थांदला.जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए झाबुआ जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 4615 परीक्षार्थी शामिल हुए। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सरदार हरजीतसिंह ने बताया जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। इसके लिए थांदला, झाबुआ, रामा राणापुर विकासखंड में 2-2, मेघनगर विकासखंड में 3 पेटलावद विकासखंड में 4 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सीबीएसई पैटर्न पर ली गई।