- Hindi News
- सैयदना साहब के जन्मदिन पर आज निकलेगा चल समारोह
सैयदना साहब के जन्मदिन पर आज निकलेगा चल समारोह
आमिल शेख जुझरभाई खेड़ीवाला की सदारत में सुबह 9 बजे दिलीप क्लब प्रांगण से होगी शुरुआत
समाज में उत्साह
जुलूस निकाला, समाजजनों ने दी मुबारकबाद
थांदला| बोहरासमाज ने शनिवार को सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन सा. के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला। इस दौरान समाजजनों ने स्वच्छता अभियान, क्लीन थांदला-ग्रीन थांदला, स्वास्थ्य आदि का संदेश दिया। जुलूस की शुरुआत सुबह साढ़े 9 बजे बोहरा मसजिद से हुई। जुलूस बोहरा मोहल्ला, आजाद चौक, पिपली चौराहा, कुम्हारवाड़ा चौराहा, गांधी चौक, सरदार पटेल मार्ग होते हुए पुन: मसजिद पहुंचा। बच्चों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता का अलख जगाया। जुलूस के दौरान झाबुआ के ईज्जी स्काउट ग्रुप थांदला के बुरहानी स्काउट ग्रुप द्वारा बैंड पर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बोहरा समाज के आमिल जनाब शेख जुझरअली, समाज के सेक्रेटरी अलीहुसैन नाकेदार, मुल्ला असगरअली पटवारी, काईदभाई कल्याणपुरा, मोइजभाई कल्याणपुरा, मुर्तुजाभाई, पार्षद मुस्तमभाई, होजेफाभाई आदि मौजूद थे।
थांदला. जुलूस में शामिल समाजजन स्वच्छता का संदेश दे रहे थे।