पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू : संदिग्ध मरीज को तत्काल दें ट्रीटमेंट, वार्ड बनाया

स्वाइन फ्लू : संदिग्ध मरीज को तत्काल दें ट्रीटमेंट, वार्ड बनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीमावर्ती गुजरात राजस्थान राज्य के साथ पड़ोसी धार जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सभी स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टरों को संदिग्ध मरीज पर निगाह रखकर निर्धारित प्रोटोकाल के तहत तत्काल उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड भी बनाया है। दीगर जिलों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद हो गया है। बीमारी फैलने से पहले उसे रोकने के लिए पूरी रणनीति बना ली गई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरजी कौशल के अनुसार सामान्य सर्दी-जुकाम के मरीजों पर भी निगाह रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर अलग से एक वार्ड बनाया है। फिलहाल कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। हमारी पूरी तैयारी है।

येहै लक्षण

बुखार,नाक बहना, गले में दर्द, गर्दन में गांठे, जोड़ों में सूजन, सांस लेने में तकलीफ। सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार, हाथ-पैर में दर्द।

फ्लूफैक्ट

{नाकसाफ करने के बाद अपना हाथ साबुन से धोएं।

{छींक आने पर अपनी नाक मुंह रुमाल से ढंक लें।

{अपने हाथ कई बार धोएं। भरपूर नींद लें।

{स्वाइन फ्लू से संक्रमित व्यक्ति या वस्तु को छूने के बाद नाक, मुंह या आंख छूने से संक्रमण हो सकता है।

जब हो स्वाइन फ्लू, यह करें उपाय

{लक्षणनजर आने पर चिकित्सक को दिखाएं।

{सात दिनों तक घर पर ही रहें और लक्षण समाप्त होने के बाद भी 24 घंटे तक बाहर निकलें।

{साफ पानी पेय पदार्थ भरपूर मात्रा में लें ताकि शरीर में पानी की कमी हो।

{हर बार छींक आने पर हाथ साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।

{सार्वजनिक स्थान पर जाने या परिजन के साथ बैठने पर मुंह को रुमाल या मास्क से ढंक लें, ताकि संक्रमण दूसरों में फैले।

{बगैर चिकिस्तकीय परामर्श के अपनी मर्जी से कोई दवाई लें।

झाबुआ. जिला अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया है।