- Hindi News
- बीमारी की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को चुनिंदा
बीमारी की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को चुनिंदा
बीमारी की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को चुनिंदा स्थानों पर स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित करना चाहिए। इससे समय रहते रोग फैलने से रोकने में काफी मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार इन स्थानों पर बनाए जा सकते हैं स्क्रीनिंग सेंटर-
झाबुआबस स्टैंड : बसस्टैंड पर नियमित करीब 100 बसें आती-जाती है और लगभग 8 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें कई ऐसे भी होते हैं जो गुजरात महाराष्ट्र राज्य से मजदूरी कर लौटते हैं। यहां स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित करने के साथ स्वाइन फ्लू को लेकर जनजाग्रति लाने संबंधी बैनर लगाए जाना चाहिए।
मेघनगररेलवे स्टेशन : 24घंटे में रेलवे स्टेशन पर अप-डाउन करीब दो दर्जन ट्रेन का स्टॉपेज है। इस दौरान हजारों यात्री उतरते-चढ़ते हैं। स्टेशन या आसपास कहीं भी स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग सेंटर बनाया जाना चाहिए।
पिटोलबैरियर: मध्यप्रदेश-गुजरातराज्य की सीमा पर बसा है पिटोल। रोजाना भारी वाहनों का काफिला लगा रहता है। यहां भी स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित कर स्वाइन फ्लू रोकने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया जा सकता है।
बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को बनाना चाहिए स्क्रीनिंग सेंटर