पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत, सजा बाजार

रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत, सजा बाजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 फरवरी तक रोज़ाना युवा कोई कोई डे सेलीब्रेट करेंगे

भास्करसंवाददाता | झाबुआ

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे हैं। यानी प्यार के इजहार का दिन। शनिवार को रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत भी हो गई। अब युवा रोज़ाना एक नया दिन मनाएंगे। पहले युवाओं को सिर्फ एक दिन का इंतजार रहता था। अब पूरे सप्ताह सेलिब्रेशन चलता है। युवा अपने साथी को खुश रखने के लिए नए-नए फंडे आजमा रहे हैं। बाजार में वेलेंटाइन वीक की चहल-पहल नजर आने लगी है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, वाट्स एप आदि पर मैसेज भेजने का दौर शुरू भी हो गया है। शनिवार को रोज डे पर कुछ युवाओं ने कृत्रिम फूल खरीदे।

झाबुआ. शहर में उपहारों की दुकानें लगने से रौनक बढ़ गई है।

पूरे सप्ताह ये दिन मनाए जाएंगे

8फरवरी प्रपोज डे

9 फरवरी चॉकलेट डे

10 फरवरी टेडी डे

11 फरवरी प्रॉमिस डे

12 फरवरी किस डे

13 फरवरी हग डे

14 फरवरी वेलेंटाइन डे