- Hindi News
- शाल श्रीफल से किया हज यात्रियों का इस्तकबाल
शाल-श्रीफल से किया हज यात्रियों का इस्तकबाल
शहर से मुस्लिम समाज के 10 सदस्य हज यात्रा पर जाएंगे। शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में थांदला गेट मित्र मंडल द्वारा उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया थी।
उन्होंने कहा सभी हज यात्री नगर, प्रदेश देश की खुशहाली के लिए दुआ करें। सब आपस में भाईचारे के साथ रहें। सुश्री भूरिया ने उन्हें यात्रा के लिए शुभकामना दी। विशेष अतिथि डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा आप लोगों की किस्मत है कि आपकों हज यात्रा का मौका मिला है। हज में एक साथ लाखों लोग इबादत करते हैं और फिर भी किसी को कोई परेशानी नहीं होती। यह एक चमत्कार है। कार्यक्रम के दौरान हज यात्रा पर जाने वाले मोहम्मद फारूख, नीशा बी, अब्दुल गफूर, जान मोहम्मद, हबीब खान, दौलत खान, रईसा बी, गौशर बी अल्लारखी का स्वागत किया गया। ये सभी लोग 27 सितंबर को झाबुआ से रवाना होंगे। कार्यक्रम का संचालन बंटू अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर जितेंद्रप्रसाद अग्रिहोत्री, अलीमुद्दीन सैयद, निसार बाबा, हर्ष भट्ट, मुकेश शर्मा, विनय भाबोर, विजय भाबोर, साबिर फिटवेल, रशीद कुरैशी, अविनाश डोडियार, ऋषि डोडियार, यूसुफ बागवान, सैयद, सायरा बानो, राकेश सोनावा रिंकू रूनवाल, राजा कोठारी आदि उपस्थित थे।
हज यात्रा पर जाने वालों का सम्मान िकया।