पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल जमा नहीं किया तो काट दी आधा दर्जन गांवों की बिजली

बिल जमा नहीं किया तो काट दी आधा दर्जन गांवों की बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल जमा नहीं किया तो काट दी आधा दर्जन गांवों की बिजली

करड़ावद. बिलनहीं भर पाने के कारण विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। ग्रापं करड़ावद के फलिए नाकापाड़ा, ठिकरियापाड़ा, गोविंदपाड़ा, सातरूंडी, ग्रापं टेमरिया के ग्राम पंथ बोराली, खामलीपाड़ा, भाटखेड़ी में रहने वाले कई ग्रामीणों के घर अब अंधेरे में डूबे हुए हैं। स्थिति यह है कि गांव में अनाज भी नहीं पीस पा रहा है। ग्रामीण सिर पर अनाज की बोरी उठाकर करड़ावद या फिर पेटलावद जा रहे हैं। विद्यार्थी चिमनी की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर है। बिजली कंपनी ने जिन गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक बिजली के बिल की राशि बकाया है वहां का बिजली सप्लाय कनेक्शन काटा है। सहायक यंत्री वीएस सोलंकी ने कहा हमने बकाया उपभोक्ताओं को बिलों की राशि जमा करने के लिए समझाइश दी थी, लेकिन ग्रामीणों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस कारण हमें विद्युत सप्लाय काटना पड़ा।

अभ्यासवर्ग का समापन आज

पेटलावद. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ के दो दिवसीय जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार अपरान्ह 4 बजे शारदा विद्या मंदिर परिसर में हुआ। अभ्यास वर्ग का समापन रविवार शाम को होगा। पहले दिन कार्यकर्ताओ को वर्षभर सक्रिय रहने और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण देकर आंदोलन, कार्य-पद्धति की जानकारी दी गई। इसके अलावा कार्यकर्ता विकास एवं व्यवहार, भाषण, शैक्षणिक समस्याएं, जनादेश छात्र शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने का संकल्प दिलाया। आखिरी दिन जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। वर्ग में प्रांतीय उपाध्यक्ष मदन वसुनिया, विभागीय संगठन मंत्री राघवेंद्रसिंह भदौरिया, कुलदीप चौहान, दिनेश चौहान आदि मार्गदर्शन देंगे।

जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीडितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की

बामनिया. जम्मूकश्मीर में आई बाढ के शिकार लोगों की मदद के लिए देशभर से राशि एकत्रित की जा रही है। इसी कड़ी में बामनिया से भी भाजयुमो ने लोगों से सहायता राशि एकत्रित की। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप काग, नगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, ओमप्रकाश बुंदेला, संदीप मांडोत, अजयसिंह सिसौदिया, लोकेंद्र कटकानी, विवेक मेहता आदि मौजूद थे।

मेघनगर.जम्मू-कश्मीरक्षेत्र मे