- Hindi News
- अज्ञात बीमारी से 24 घंटे के भीतर भाई बहन की मौत
अज्ञात बीमारी से 24 घंटे के भीतर भाई-बहन की मौत
ग्राम आमली का मामला, जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव
भास्करसंवाददाता | थांदला
परवलियाक्षेत्र के ग्राम आमली में अज्ञात बीमारी के चलते 24 घंटे के भीतर भाई-बहन की मौत हो गई। मां को भी बीमार हालत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा। स्थिति को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम आमली निवासी कलसिंह डामोड के आठ वर्षीय बेटे राहुल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए थांदला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रविवार को राहुल की बड़ी बहन कांता (15) को भी तबीयत बिगड़ने पर घर वाले स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसकी भी मृत्यु हो गई। चंूकि एक ही परिवार में इस तरह अचानक दो मौत हुई तो बीएमओ डॉ. मनीष दुबे ने ग्रामीणों को बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। ग्रामीणों ने इससे इनकार कर दिया। इस बीच कलसिंह की प|ी मरिया को भी बीमार हालत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। ऐसे में ग्रामीण बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए। उधर, एसडीएम पीएस चौहान के निर्देश पर बीएमओ डॉ. मनीष दुबे नायब तहसीलदार नितिन चौहान जांच के लिए ग्राम आमली पहुंचे। झाबुआ से भी एक टीम रवाना हुई है। बीएमओ डॉ. दुबे ने बताया ग्रामीणों के घर के सामने एक हैंडपंप लगा है, लेकिन उसके पानी का उपयोग अन्य लोग भी कर रहे हैं। इस तरह अचानक बीमार होने के क्या कारण रहे, इसका पता किया जा रहा है।