पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

नेशनल हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिन में दो लूट से पुलिस की हुई थी किरकिरी

इंदौर-अहमदाबादनेशनल हाईवे पर दो दिन में दो बड़ी लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। उसके पांच अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी से 10 हजार रुपए नकद, एक सोने की बाली और बाइक जब्त की है।

प्रभारी एसपी सुंदरसिंह कनेश ने बताया नेशनल हाईवे पर हुई दो वारदातों को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी आरसी भाकर के निर्देशन में एक टीम गठित की। मुखबिर भी लगाए। पता चला वारदात में कैलाश पिता बाबू बबेरिया (21) निवासी ग्राम बड़ी बावड़ी शामिल है। इसके बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई। मुखबिर की सूचना पर 20 सितंबर की शाम आरोपी को सदर बाजार पिटोल में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी लीलसिंह, विजय, नेगू, दिनेश रामा के साथ लूट की वारदात करना कबूल किया। कैलाश की निशानदेही पर कुछ माल भी बरामद किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। लूट गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आरसी भाकर, पिटोल चौकी प्रभारी ओपी मोहटा, प्रधान आरक्षक सैयद, चालक दिलीप, आरक्षक कमल, जितेंद्र, ओमप्रकाश, कृष्णसिंह, क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक दिनेश वर्मा, आरक्षक मनोहर, लालसिंह, पानसिंह, भूपेंद्र देवेंद्र की अहम भूमिका रही।

बदमाश कैलाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो दिन में दो लूट की थी। पहली घटना 8 सितंबर की है। शाम करीब 6 बजे साबरमती-अहमदाबाद के निवासी सुभाषसिंह राजपूत अपनी कार (जीजे1 केक्यू 8694) से इंदौर से अहमदाबाद जा रहे थे। पांच का नाका गांव में दो बाइक से आए चार बदमाशों ने सुभाषसिंह के साथ मारपीट कर उन्हें लूट लिया। उनके पास रखे 50 हजार, एटीएम सहित स्विफ्ट कार ले उड़े। इस वारदात के दूसरे ही दिन 10 सितंबर को शाम साढ़े 7 बजे कैलाश ने अपने गिरोह के साथ लूटी गई स्विफ्ट कार से दाहोद के कारोबारी विजय कुमार जैन को निशाना बनाया। उनके साथ उनका भाई अभय भाभी कोकिला मौजूद थीं। बदमाशों ने विजय की कार को एक दिन पहले लूटी गई कार से ओवरटेक कर रोका। फिर कट्टा दिखाकर कार को बलवन रोड पर ले गए। उन्होंने विजय के भाई अभय भाभी कोकिला से सोने की चेन, सोने की बाली, 3 सोने की अंगूठी, 1 घड़ी, 1 मोबाइल और 6700 रुपए नकद लूट लिए थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंद की। ऐसे में बदमाश लूटी गई