- Hindi News
- महाश्रमणजी के दर्शन करने दिल्ली पहुंचा श्री संघ
महाश्रमणजी के दर्शन करने दिल्ली पहुंचा श्री संघ
महाश्रमणजी के दर्शन करने दिल्ली पहुंचा श्री संघ
पेटलावद | आध्यात्मसाधना केंद्र महारोली दिल्ली में विराजित तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन करने पेटलावद श्री संघ पहुंचा। उन्होंने सभी मुनि साध्वियों से आशीर्वाद लेकर मालवा की यात्रा करने का अनुरोध किया। तेरापंथ समाज के अध्यक्ष फूलचंद कांसवा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष रितेश निमजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज पी. पटवा के नेतृत्व में 170 श्रद्धालुओं ने मुनिश्री सुमेरमलजी, मंत्रीमुनि किशनलाल अमृत मुनि तथा साध्वी प्रमुख कनकप्रभाजी आदि के दर्शन किए। संघ ने कनकप्रभाजी से पेटलावद क्षेत्र की ओर से मालवा में यात्रा करने का अनुरोध किया। उन्होंने अणुव्रत की गतिविधियों के लिए झाबुआ जिले को विशेष केंंद्र बनाकर व्यसन मुक्ति की गतिविधि कार्यक्रम चलाने का निवेदन किया। संघ में शामिल अणुव्रत समिति के पूर्व राष्ट्रीय सहसचिव एडव्होकेट वीरेंद्र व्यास, युवक परिषद के राष्ट्रीय समिति के पूर्व सदस्य भंडारी, मालवा में महाप्रज्ञजी की अहिंसा यात्रा के पूर्व पदाधिकारी दिलीप भंडारी आदि ने महाश्रमणजी के दर्शन किए।